होम / Bihar News: कांग्रेस MLA के घर पर मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Bihar News: कांग्रेस MLA के घर पर मिला शव, पुलिस कर रही जांच

• LAST UPDATED : October 29, 2023

India News ( इंडिया न्यूज) Bihar News: राज्य के नरहट गांव में कांग्रेस नेता नीटू किमार के घर पर 24 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार पीयूष सिंह के रूप में की गई है। इस मामले की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई है।

जब शव मिला तब घर पर कोई नही था

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब मृतक का शव निला तब सुश्री कुमार घर पर नहीं थीं। नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबरीश राहुल ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम विधायक के घर पर शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए एक टीम भेजी थी। तो वहीं नीटू कुमार फिलहाल पटना में हैं और घर पर उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं है। पीयूष की मां का कहना है कि वह गोलू से मिलने के लिए घर से बाहर निकला था, जो अब फरार है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और गोलु सिंह की भी तलाश की जा रही है। जो नीतू सिंह के बहनोई सुमन सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आभा सिंह के बेटे हैं। तो वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर, हमें गोलू सिंह पर शक है। जब पोस्टमार्टम होगा तब मालूम चलेगा कि यह घटना कैसे हुई।

Also Read: ये है राम चरण का चचेरा भाई, जिसे देख कर पहचान नहीं पाएंगे आप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox