होम / अयोध्या दर्शन कराएंगे भाजपा के कार्यकर्ता, आम लोगों के लिए किराया और भोजन की करेंगे व्यवस्था

अयोध्या दर्शन कराएंगे भाजपा के कार्यकर्ता, आम लोगों के लिए किराया और भोजन की करेंगे व्यवस्था

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Ayodhya : भाजपा पार्टी ने अपने कार्यकर्तीओं से आम लोगों अयोध्या (Ayodhya) दर्शन कराने को कहा है। आज यानी की 2 फरवरी से रामलला के दर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों से बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है।

पहले कानपुर देहात के बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन कराया जाएगा। फिर शनिवार को लखीमपुर खीरी के भाजपा कार्यकर्ता व और आम लोगों अयोध्या के को दर्शन करने जाएंगे।

वहीं, रविवार शाम को बाराबंकी के लोगों को दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसी तरह आने वाले दिनों में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए यहां लाया जाएगा। ये लोग सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां लाए जाएंगे।

बदा दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने देश के अलग-अलग इलाकों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने की योजना बनाई है।

जिन लोगों को अलग-अलग जगहों से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लाया जाएगा, उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के भोजन के साथ-साथ रहने और उनके आने-जाने की व्यवस्था भी पार्टी की ओर से ही की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी भाजपा ने अलग-अलग नेताओं को दे दी है।

उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों से अयोध्या दर्शन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। अन्य राज्यों से लोगों को लाने-ले जाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। अगले 3 महीने में करीब 1000 ट्रेनें चलने वाली हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को अयोध्या के दर्शन के लिए लाएंगी।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox