होम / Budget 2024: बजट के फैसले पर गदगद हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

Budget 2024: बजट के फैसले पर गदगद हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Budget 2024: बजट 2024 के फैसले पर जहां हर तरफ से विपक्षियों ने आलोचना की हैं, वहीं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुशी जताई है और इसे राज्य के लिए इस बजट को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए इस बजट में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिसका हम दिल से स्वागत करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा। आगे महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरा उत्तराखंड में इस फैसले को दिल से स्वीकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह बजट रोजगार को एक अलग दिशा देगा।

Read More: Firing in AMU: AMU कैंपस में दहशत! बदमाशों ने की फायरिंग, 2 कर्मचारी हुए घायल

विकास के लिए बड़ी मदद

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भविष्य में किसी भी तरह की आपदा से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बजट को राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा महेंद्र भट्ट ने बजट को उत्तराखंड के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि यह राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छूने में एक सफल कदम साबित होगा।

Read More: Budget 2024: CM योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बजट पर दी ये प्रतिक्रिया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox