होम / Chandrayaan-3: धरती पर वापस लौटकर आया Chandrayaan-3 का हिस्सा, जानिए कहां आकर गिरा

Chandrayaan-3: धरती पर वापस लौटकर आया Chandrayaan-3 का हिस्सा, जानिए कहां आकर गिरा

• LAST UPDATED : November 16, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लकर एक खबर सामने आई है। जहां ISRO ने कंफर्म किया है कि Chandrayaan-3 को धरती के उपर 133 33 km X 35,823 km की ऑर्बिट में डालने वाला क्रायोजोनिक अपर स्टेज वापस लौटा है और वह उत्तरी प्रशांत महासागर में अमेरिका के पास जा गिरा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस हिस्से ने ही चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को ऊपर बताई गई कक्षा में डाला था । तब से लेकर अबतक उसी ऊंचाई पर चारो तरफ वो चक्कर लगा रहा था और धीरे धीरे वह पृथ्वी के नजदीक आ रहा था।

15 नवंबर की रात अमेरिका तट से दूर यह गिरा

बता दें कि 15 नवंहर की रात पौने तीन बजे के करीब यह हिस्सा अमेरिक तट से दूर उत्तरी प्रशांत महासागर में यह जा गिरा । साथ ही यह नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ही इसे ट्रैक कर रहा था। इसरो से बातचीत के बाद उसने अंतरिक्ष से धरती पर आने वाले वस्तु की पहचान की। साथ ही इसरो ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

इसरो ने पहले ही दे दी थी जानकारी

इसरो ने पहले ही इंटर-एजेसी स्पेस डेबरी कॉर्डिनेशन कमेटी को यह जानकारी दे दी थी कि धरती के निचले हिस्से से भी किसी चीज को वापस लौटने में करीब 124 दिन का समय लगता है। जिसके बाद LVM-3 M4 रॉकेट का यह हिस्सा भी करीब उतने ही दिन में धरती पर लौटा है।

Also Read: Train Name: क्या आप जानते हैं Train का पूरा नाम? कई लोग नही जानते होंगे इसका जवाब

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox