होम / Jaya Kishori: जया किशोरी को PM मोदी ने सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का दिया पुरस्कार

Jaya Kishori: जया किशोरी को PM मोदी ने सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का दिया पुरस्कार

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज), Jaya Kishori: अपने भजनों और भागवत कथा से अपनी खास पहचान बनाने वाली जया किशोरी को आज दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं, सोशल मीडिया पर उनके भजनों को काफी पसंद किया जाता है। वह एक प्रेरक वक्ता भी हैं। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को एक आध्यात्मिक परिवार में हुआ था। जया किशोरी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

जया किशोरी का परिवार कोलकाता में रहता है

जया किशोरी का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है। वहीं, मां का नाम सोनिया शर्मा है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम चेतना शर्मा है। फिलहाल उनका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी 7 साल की थीं जब उनका रुझान आध्यात्मिक दुनिया की ओर हो गया। जया किशोरी अपने दादा से काफी प्रभावित थीं। वह उन्हें श्री कृष्ण की कहानियाँ सुनाया करते थे। आगे चलकर उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी वीरता का लोहा मनवाया।

9 साल की उम्र में मनाया लोहा

9 साल की उम्र में ही उन्होंने लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्तोत्र, रामाष्टकम जैसे संस्कृत के सभी सूत्र याद कर लिए थे और उन्हें गाना शुरू कर दिया था। उनके प्रारंभिक गुरु गोविंद राम मिश्र थे, उन्होंने ही उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी। जया किशोरी ने अभी तक शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी के सवाल पर भी जवाब दिया, उन्होंने कहा था कि वह शादी जरूर करेंगी और वह कोई संत नहीं हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox