होम / जानें कौन हैं “कोल्हान टाइगर” चंपई सोरेन? जो होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

जानें कौन हैं “कोल्हान टाइगर” चंपई सोरेन? जो होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : January 31, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Champai Soren : “कोल्हान टाइगर” के नाम से मशहूर चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सीएम की रेस में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम था, लेकिन परिवार में विरोध के स्वर उठ रहे थे। इस बीच झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को नेता चुना गया है।

कौन हैं “कोल्हान टाइगर” Champai Soren

चंपई सोरेन का जन्म 1 नवंबर 1956 को झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोरा गांव में हुआ था। चंपई के पिता सिमल सोरेन खेती करते थे। इन्होंने 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। इस बीच उनका विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया। शादी के बाद चंपई के 4 बेटे और तीन बेटियां हुईं। बता दें कि चंपई ने शिबू सोरेन के साथ के साथ झारखंड के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद से ही वह झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर भी हो गए।

चंपई सोरेन ने पहली बार 1991 में सरायकेला विधानसभा सीट के उपचुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। चंपई ने 1995 में JAM के टिकट पर चुनाव जीता, लेकिन 2000 में वह बीजेपी के अनंतराम टुडू से पांच हजार वोटों से चुनाव हार गये। वह 2005 से लगातार सरायकेला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चंपई सोरेन अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े:-
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox