होम / Lucknow News; जान जोखिम डाल नौकरी कर रहे नगर निगम कर्मचारी, जर्जर छत की शिकायत के बावजूद नहीं लिया संज्ञान

Lucknow News; जान जोखिम डाल नौकरी कर रहे नगर निगम कर्मचारी, जर्जर छत की शिकायत के बावजूद नहीं लिया संज्ञान

• LAST UPDATED : August 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP News : सरकारी संस्था व उनके कार्य जग जाहिर हैं। इन संस्था से आम नागरिक तो अक्सर परेशान ही रहते हैं, लेकिन एक खबर सामने आई है जिसमें वहां के कर्मचारी अपने संस्थान के मरम्मत करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। यूपी के राजधानी लखनऊ में नगर निगम जोन-3 के नगर निगम जल-कल एसोसिएशियन के उपाध्यक्ष गोमती त्रिवेदी ने बताया कि करीब तीन साल से नगर निगम जोन-3 की छत की अवस्था जर्जर बनी हुई है। जो प्रत्येक वर्ष बरसात में या फिर धीरे-धीरे करके गिर रही है। जो कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। साथ ही कहा “हमारे नगर निगम के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अपना विभागीय कार्य कर रहे हैं”।

शिकायत के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान

गौरतलब है कि, 2 साल से जोन-3 की जर्जर पड़ी बिल्डिंग की छत धीरे धीरे भारभराकर गिर रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मामले कि शिकायत करने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो पाया। नगर निगम के कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर नौकरी कर रहे हैं। नगर निगम जल-कल एसोसिएशियन के उपाध्यक्ष गोमती त्रिवेदी ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ समय में जर्जर हुई बिल्डिंग का पुनः निर्माण करने का आश्वासन दिया है। लेकिन स्थिति कब तक बदलेगी, कब तक बिल्डिंग का पुनः निर्माण होगा इस विषय पर कुछ कहा नहीं जा सकता। शायद हादसा होने के बाद ही सचेत हो सके।

 

Also Read; Noida News: सीमा हैदर के बाद, बांग्लादेश से बच्चा लेकर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox