होम / UP News: पूर्व MLA की बेटी साक्षी मिश्रा फिर चर्चा में, ससुरालवालों के खिलाफ करवाई FIR

UP News: पूर्व MLA की बेटी साक्षी मिश्रा फिर चर्चा में, ससुरालवालों के खिलाफ करवाई FIR

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) UP News: बरेली जिले के भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार साक्षी मिश्रा के पति ने बताया है कि उनके घर वाले पत्नी को परेशान किया करते थे। उन्हें धन का लालच नही है, उनके घर वाले धन के लालची हैं। वो उनकी गैरमौजूदगी में साक्षी मिश्रा पर जुल्म किया करते थे।

ससुर समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

बरेली के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने अपने ससुरर समेत कुल 6 लोगों पर केस दर्ज कराया है। जिसमें सौतेली सास शीला, ससुर हरीश कुमार, नंद अवंतिका रानी, जेठ अभिषेक कुमार, जेठ अभिषेक कुमार, जेठानी गुंजन अग्रवाल और दादी सास सुशीला देवी पर FIR दर्ज कराई गई है। साक्षी का आरोप है कि शादी होने के बाद लगातार चार साल तक उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। वह उसके पिता से 10 लख रुपए और मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे।

UP News:  थाने में दर्ज की शिकायत

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार साक्षी ने अपने ससुरालवालों पर 10 लाख रूपये और दहेज में कार न देने को लेकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही साक्षी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि लगभग चार साल पहले साक्षी मिश्रा ने एक दलित युवक अजितेश कुमार के साथ लव मैरिज किया था।

Also Read: Weather News: उत्‍तर भारत में बढ़ रही सूरज की तपिश, क्‍या ठंड की हो…

Also Read:पेटीएम ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, RBI की ओर से ग्राहकों के लिए राहत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox