Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP News : यूपी में आज से काम पर लौट रहे वकील,...

UP News : यूपी में आज से काम पर लौट रहे वकील, योगी सरकार ने मानी वकीलों की सभी मांगें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP News लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल अब खत्म (वकील हड़ताल समाप्त) हो गई है। योगी सरकार ने वकीलों की सभी मांगें मान ली हैं। यह जानकारी मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने दी है।

हड़ताल खत्म करने की घोषणा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से की गई है। सरकार वकीलों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई करने को तैयार हो गई है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया जाएगा।

विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं के खिलाफ स्पंज केस दर्ज किये जायेंगे। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर बनेगी कमेटी। सरकार ने एडिशनल एसपी हापुड को हटाने की मांग भी मान ली है।

सरकार और वकीलों के बीच बनी सहमति

सरकार और वकीलों के बीच हड़ताल पर सहमति बनी। हड़ताल खत्म करने के लिए सरकार और वकीलों के बीच वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन यूपी के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, अखिलेश अवस्थी, जानकी शरण पांडे, प्रदीप कुमार सिंह, प्रशांत सिंह वहां मौजूद थे।

अब यूपी के वकील आज से काम पर लौटेंगे। आपको बता दें कि यूपी के हापुड में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पिछले 15 दिनों से पूरे प्रदेश में वकील हड़ताल पर थे। सरकार द्वारा पांच सूत्री मांगों पर सहमति जताने के बाद वकील आज से काम पर लौट रहे हैं।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

वार काउंसिल और यूपी सरकार के बीच गुरुवार को हुई वार्ता सफल रही। 15 दिनों तक चलने वाली हड़ताल के दौरान वकीलों पर दर्ज मुकदमे भी बंद हो जाएंगे।

यूपी बार काउंसिल ने कहा है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में बार काउंसिल के प्रतिनिधि भी होंगे। तय समय में एक्ट से जुड़े प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।

सरकार वकीलों पर लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और तबादले की मांग पर भी सहमत हो गई है। जिसके बाद वकीलों की हड़ताल भी खत्म हो गई है।

Also Read – Chandauli News : जंगल में बंद लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular