Saturday, July 6, 2024
HomeLatest NewsLeopard Viral Video: जंगल में सूर्य नमस्कार करते हुए तेंदुए का हो...

Leopard Viral Video: जंगल में सूर्य नमस्कार करते हुए तेंदुए का हो रहा Video तेजी से वायरल जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

- Advertisement -

Leopard Viral Video: आज के समय में बिगड़ती लाइफस्टाइल और व्यस्त दिनचर्या के चलते  ज्यादातर लोग अपने खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में इसका सीधा असर उनके शरीर पर आसानी से देखा जा सकता है। सुबह जल्दी उठकर रोजाना योग और व्यायाम करना आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।

तेंदुए का योग और एक्सरसाइज करता वीडियो सोशल मीडिया वायरल

इसी के मद्देनज़र यूं तो सोशल मीडिया पर योग और एक्सरसाइज के तमाम तरह के वीडियोज आए दिन देखने और सुनने को मिलते रहते हैं। जो कुछ लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें एक तेंदुआ कुछ स्टेप करता नज़र दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो वो सुबह की शुरुआत ही एक्सरसाइज से कर रहा हो।

यूजर्स तेंदुए के इस वीडियो को देख हो रहे हक्के-बक्के

हाल ही में तेंदुए का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है। मानो यह तेंदुआ व्यायाम कर रहा है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि शिकार से पहले खुद को लचीला बनाने के लिए तेंदुआ स्ट्रेचिंग कर रहा है तो वहीं कुछ  यूजर्स तेंदुए के इस वीडियो को देखकर हक्के बक्के रह गए हैं। वैसे तो इंटरनेट पर आए दिन सैकड़ों वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन ये वीडियो अपने आप में अलग है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

@TheFigen_ नाम के अकाउंट से किया गया शेयर

सोशल मीडिया पर 27 सेकंड के इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 147.9K व्यूज मिल चुके हैं।जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Relationship Tips: क्या आपकी गर्लफ्रेंड अपने सामने किसी दूसरी लड़की का नाम सुनते ही जल-भुन जाती है?अगर हां आप रट लें ये तरकीब

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular