होम / Monsoon Health Tips: बारिश में इन चीजों को छूने से हो सकता है इन्फेक्शन, जरूर धोएं हाथ

Monsoon Health Tips: बारिश में इन चीजों को छूने से हो सकता है इन्फेक्शन, जरूर धोएं हाथ

• LAST UPDATED : August 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Monsoon Health Tips: जैसा कि आप सब जानते हैं कि बारिश का मौसम आते ही हमारा मन एकदम झूमने लगता है। वहीं दूसरी ओर बारिश से हमें चिलचिलाती हुई गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन मानसून का ये मौसम सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि अपने साथ जुड़ी  कई बीमारियों को भी साथ लाता है। ऐसे में हमारे लिए सेहत को लेकर और भी ज्यादा सतर्क हो जाना बेहद ही जरूरी हो जाता है।

बेड बैक्टीरिया और वायरस है इसका कारण

मानसून के मौसम में गंदे पानी, बारिश और पसीने के कारण लोगों को कई समस्याएं हो जाती हैं। इन समस्याओं के पीछे कारण होता है बेड बैक्टीरिया और वायरस। लोग अपनी गलत आदतों की वजह से इनकी चपेट में आ जाते हैं। यदि आप इस मौसम में अपने हाथो को लगातार धोएगें तो मानसून से होनी वाली समस्याओं से बचा जा सकते है। कुछ चीजों को छूने के बाद आप अपने हाथ अवश्य धोएं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि मानसून के मौसम में किन चीजों को छूने के बाद आपको हाथ धोने चाहिए।

इन चीजों को छूने के बाद धोएं हाथ

  • घर के दरवाजों को छूने होने के बाद हमें अपने हाथ जरूर धोने चाहिए। मानसून में इन्फेक्शन फैलने का सबसे बड़ा खतरा दरवाजों से ही होता है।
  • इस मौसम में मेट्रो कार्ड या किसी मेन्यू कार्ड को छूने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
  • यदि आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो मार्केट में शॉपिंग बैग्स या कैरी बैग्स को पकड़ने के बाद भी अपने हाथ तुरंत सैनिटाइज करे।
  • आज के समय में लोगों के हाथों में फोन हर वक्त लगा रहता है। ऐसे में अपने फोन को छूने के बाद या लैपटॉप पर काम करने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज करे।
  • नोट और सिक्कों को छूने के बाद भी आप अपने हाथों को जरूर सैनिटाइज करे। ऐसा करने से आप संक्रमण से बच सकते है।

ALSO READ: Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

Tilu Rauteli Awards: गरिमा जोशी व शांभवी मुरारी सहित 13 वीरांगनाओं को मिलेगा वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox