Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो झुलसीं

मथुरा में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो झुलसीं

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मथुरा ( Lightning Fell in UP):  मथुरा के गोवर्धन में बारिश से बचने के लिए चार महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गई। अचानक बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खेत से लेने गई थी घास

रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर धान के खेत से घास काटने गई थीं। दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई। महिलाएं बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे बैठ गई। उसी समय आसमान से तेज बिजली उन पर जा गिरी। इसमें नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं।

30 मिनट बेहोश पड़ी रहीं महिलाएं

Lightning Fell

आमसान से बिजली गिरने के बाद महिलाएं करीब 30 मिनट तक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ी रही। किसान पप्पू ने महिलाओं को देख एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिलाओं को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया जबकि जशोदा और राजन की हालत गंभीर है। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ेंः नोएडा कमिश्नर को साढ़े 11 करोड़ का मानहानि का नोटिस

यह भी पढ़ेंः  छात्रा का निजी अस्पताल में जबरन गर्भपात कराने पर मौत, रक्षाबंधन पर घर से थी निकली

यह भी पढ़ेंः आंतकी नदीम जैश-ए मुहम्मद का था सदस्य, यूपी में बड़े हमले की कर रहा था तैयारी 

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी व भाकिमो नेता को बम से उड़ाने की धमकी, 15 दिन में देख लेने की चेतावनी

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular