Sunday, May 19, 2024
HomeAccident NewsLohaghat News : होली पर कर दिया कांड, पड़ोसी और गहरी खाई...

Lohaghat News : होली पर कर दिया कांड, पड़ोसी और गहरी खाई का है मामला

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lohaghat News: मरोड़ाखान रेगडू सड़क में रविवार देर शाम को एक हादसा हो गया। मरोड़ाखान निवासी 45 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र नारायण राम लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। Lohaghat News

परिजनों ने दी जानकारी

सूचना पर मौके पर फायर कर्मी व लोहाघाट पुलिस पहुंची। फायर कर्मी भरत सिंह ने बताया यह व्यक्ति लगभग 200 से 300 मीटर गहरी खाई में गिरा था और उसका साथी कार में बैठा था। जिसके बाद फायर कर्मी जान जोखिम में डालकर अंधेरे में गहरी खाई में उतरे और कड़ी मस्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला था। 108 के जरिए लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं घायल के परिजन कृष्ण कुमार के साथी जगदीश जोशी निवासी मरोड़ाखान पर खाई में फेंकने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया सूचना पर व पुलिस टीम व फायर कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद घायल को बाहर निकल गया। उन्होंने बताया दोनों लोग नशे में है।

एसएचओ ने बताया पूरा मामला

एसएचओ ने बताया परिजनों के द्वारा जगदीश जोशी पर घायल को खाई में फेंकने का सक जताया जा रहा है। उन्होंने कहा तहरीर मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। इस घटना की असली वजह क्या थी यह घायल के होश में आने के बाद पता चलेगा। वहीं घायल का उपचार कर रहे डॉक्टर करन ने बताया कृष्ण कुमार की हालत काफी गंभीर है। जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया जा रहा है।

फायर कर्मी बने देवदूत

वहीं दूसरे व्यक्ति जगदीश के हाथ में कट लगा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। कुल मिलाकर फायर कर्मी घायल के लिए देव दूत बने। जिन्होंने अपनी जान खतरे में डालकर घायल की जान बचाई, जिसमें फायरमैन हेम सिंह हररिया ने सराहनी कार्य करते हुए अकेले ढाई सौ मीटर खाई में उतरकर घायल का पता लगाया। वहीं लोगों के द्वारा फायर कर्मियों के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करी जा रही है। रेस्क्यू टीम में एसएचओ अशोक कुमार ,फायरमैन भरत सिंह ,फायरमैन हेम सिंह हररिया, एलएफएम राजेश खर्कवाल व राजेश कार्की शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular