Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLohamandi-Bodla Road jammed : पानी न मिलने पर लोहामंडी-बोदला मार्ग लगाया जाम

Lohamandi-Bodla Road jammed : पानी न मिलने पर लोहामंडी-बोदला मार्ग लगाया जाम

- Advertisement -

Lohamandi-Bodla Road jammed


इंडिया न्यूज, आगरा : Lohamandi-Bodla Road jammed आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र (Jagdishpura area) में शुक्रवार सुबह की शुरूआत पानी की किल्लत के संग शुरू हुई। पानी न मिलने से गुस्साए लोगों ने लोहामंडी-बोदला मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि कई दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।

Also Read : Massive Fire Broke out on the Fourth Floor of Annapurna Grandeur Building : अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग की चौथे तल पर लगी भीषण आग

महिलाओं ने रस्सी डाल बंद किया मार्ग Lohamandi-Bodla Road jammed

महिलाओं ने रस्सी डालकर लोहामंडी-बोदला मार्ग बंद कर दिया। जाम और हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। लोगों ने बताया कि इतनी गर्मी में भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पीने तक के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी की बंूद-बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Also Read : 50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri : 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular