Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024 : सपा और आरएलडी के गठबंधन पर लगी...

Lok Sabha Election 2024 : सपा और आरएलडी के गठबंधन पर लगी मुहर, जानें UP में कितने सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। वहीं, दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी सहमति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, RLD 7 से 8 सीटों पर गठबंधन में चुनाल लड़ेगी और पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर आरएलडी से समझौता हो गया है। आज से कल तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी इस बात की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

सपा ने RLD के लिए कौन सी सीटें छोड़ीं यह स्पष्ट नहीं

सपा और RLD के बीच हुए समझौते की पुष्टि करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सपा ने RLD के लिए कौन सी सीटें छोड़ी हैं।

RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव की एक पोस्ट की रीट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर कहा था कि राष्ट्रीय लोकदल और सपा के गठबंधन पर सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं।

Also Read: PM Modi: महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी, भाषण के दौरान झलके आंसू, जानें क्या कहा?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular