Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Elections 2024: मायावती की BSP ने भी कर लिया गठबंधन,...

Lok Sabha Elections 2024: मायावती की BSP ने भी कर लिया गठबंधन, इस पार्टी के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Elections 2024: UP का पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की BSP ने भी गठबंधन कर लिया है। उन्होंने दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति के साथ गठबंधन किया है। केसीआर ने इस गठबंधन की घोषणा की है।

बीएसपी के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार और पूर्व सीएम केसीआर ने मिलकर इस गठबंधन की घोषणा की। मिलकर लड़ने का निर्णय लिया गया है। केसीआर ने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन काफी असरदार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अभी तक मायावती से बात नहीं हुई है, सिर्फ आरएस प्रवीण कुमार से बात हुई है।

प्रवीण कुमार ने भाजपा पर साथा निशाना (Lok Sabha Elections 2024)

प्रवीण कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गठबंधन तेलंगाना को पूरी तरह बदल देगा। इस ताजा घोषणा के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होने के लिए मायावती को भी न्योता दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि मायावती को यह तय करना होगा कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी या गठबंधन के साथ।

यह भी पढ़ें:- 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular