Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsLok Sabha Elections 2024: सपा ने फिर बदले अपने कैंडिडेट, बदायूं से...

Lok Sabha Elections 2024: सपा ने फिर बदले अपने कैंडिडेट, बदायूं से शिवपाल के बेटे को बनाया प्रत्याशी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है। इस बार सपा ने बदायूँ सीट से उनकी जगह शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतारा है। इस बात का संकेत पहले ही शिवपाल यादव ने दे दिया था और अब आखिरकार सपा ने इसे मान लिया है।

SP ने राम भुआल निषाद को टिकट दिया

इसके अलावा, सपा ने सुल्तानपुर सीट (Lok Sabha Elections 2024) से अपना उम्मीदवार बदल दिया है और राम भुआल निषाद को टिकट दिया है। पहले कथित वीडियो को लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें चुनाव प्रचार में मजबूती से आगे बढ़ने का मौका मिल गया है।

बदायूं सीट फिलहाल बीजेपी के कब्जे में है, जहां बीजेपी ने दुर्विजय सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पहले भी सपा को बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा है, जब संघमित्रा मौर्य ने धर्मेंद्र यादव को हराया था।

बदा दें कि बदायूं सीट पर 1996 से सपा का कब्जा था, हालांकि 2019 के चुनाव में बीजेपी की संघमित्रा मौर्य ने धर्मेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस लसीट पर साल 2009 और 2014 में धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी, इससे पहले इस सीट से लगातार चार बार सपा के सलीम शेरवानी सांसद रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Lok Sabha Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 तीन हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल

ये भी पढ़ें:- Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, कई लोग दबे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular