Sunday, June 2, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Elections: पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर कल...

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर कल होंगे मतदान, जानिए VIP सीटों के बारे में

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections: पूरे देश में लोकसभा चुनाव की लहर चल रही है। इसी क्रम में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कल 5वें चरण में चुनाव होने हैं। 20 मई को होने वाला ये बेहद ही खास होने वाला है। इस पर पूरे देश की नजर रहने वाली है। इस चरण में महिला कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के रणकौशल का इम्तिहान तो होना ही है, इसके साथ ही राहुल की भी परीश्रा होगी। इन सीटों को लोग वीआईपी सीटों के नजर से भी देख रहे है। साल 2019 में पांचवें चरण की 14 सीटों में से रायबरेली को छोड़कर बाकी सभी पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

ALSO READ: पुरुषों में तेजी से फैल रही ये गंभीर बीमारी

कल यूपी की इन सीटों पर होंगे मतदान

लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी से तीसरी बार मैदान में हैं। वहीं, सपा से रविदास मेहरोत्रा को मैदान में उतारा है। सरवर मलिक बसपा से मैदान में हैं। अमेठी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही है। पिछली बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर  उन्होंने बड़ा उलटफेर किया था। रायबरेली से राहुल गांधी मैदान में हैं। बांदा से सपा ने आरके पटेल पर दूसरी बार दांव लगाया है। इन सीटों के अलावा कल यूपी के जीन सीटों पर मतदान होने हैं वो हैं- हमीरपुर, जालौन, फैजाबाद, झांसी, कैसरगंज, मोहनलालगंज, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा और कौशांबी में कल मतदान होने हैं।

ALSO READ: UP Crime: मुजफ्फरनगर से लव जिहाद का मामला, कामिल ने कमल बनकर किया युवती का शोषण, जानिए खबर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular