Saturday, July 6, 2024
HomeLatest NewsLoksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच सपा को लगा बड़ा...

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच सपा को लगा बड़ा झटका! विधायक रफीक अंसारी गिरफ्तार

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),Loksabha Election 2024: इस साल हो रहे लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की मतगणना बाकि है, इससे पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रफीक को लखनऊ से मेरठ लौटते वक्त अरेस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार वो 100 NBW नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुए थे।

ये भी पढ़ें: Aligarh Crime: 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, दो साल से फरार… पैसे मांगने थाने पहुंची भीड़

क्या है पूरा मामला

मेरठ में समाजवादी पार्टी से शहर विधायक रफीक अंसारी को लखनऊ से मेरठ लौटते वक्त रास्ते से अरेस्ट कर लिया गया है। सूचना है कि पुलिस को रफीक अंसारी के लखनऊ में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम वहां पहुंची और विधायक को रास्ते से अरेस्ट किया है।

रफीक अंसारी हाईकोर्ट के 100 NBW नोटिस के बाद भी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। लगातार नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश न होने पर विधायक की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन वो अंडरग्राउंड थे। अब पुलिस ने बाराबंकी से रफीक अंसारी को अरेस्ट किया है।

ये भी पढ़ें: Irfan Solanki case : सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले में आज आ सकता फैसला, कानपुर कोर्ट में होगी पेशी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular