होम / Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में आठ लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, वहीं 80 सीटों पर तैयार होंगे विस्तारक

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में आठ लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, वहीं 80 सीटों पर तैयार होंगे विस्तारक

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 मे उत्तर प्रदेश से लोकसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्रवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर विस्तारक तैयार करेगी।

सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की तैयारी में जुट गई भाजपा

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। जिसको लेकर भाजपा ने मेगा प्लान तैयार किया है। पार्टी इसके लिए आठ लाख लोगों को प्रशिक्षण देगी। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विस्तारक तैयार किए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इन सभी कार्यकर्ताओं को नगर निगम से लेकर नगर पंचायत में ट्रेनिंग दी जाएगी।

अलग अलग स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र लगाएगी भाजपा

इस दौरान पार्टी सबसे पहले जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण देगी। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रशिक्षण केंद्र लगाए जाएंगे।

गाजियाबाद में 5 और 6 अगस्त को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 7 और 8 अगस्त को 67 जिला पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण हरियाणा में होगा।

इसी क्रम में 12 और 13 अगस्त को अयोध्या में अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। 19 और 20 अगस्त को गोरखपुर में गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया गया है।

19 और 20 अगस्त को बिठूर में कानपुर क्षेत्र की ट्रेनिंग होगी और 21 अगस्त को वाराणसी में काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More: रणवीर ने रैंप वॉक पर आपने लुक से लगाई आग, लुक आया फैंस को पसंद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox