Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLove Jihad: लव जिहाद का शिकार हुई 12वीं की छात्रा, फांसी लगाकर...

Love Jihad: लव जिहाद का शिकार हुई 12वीं की छात्रा, फांसी लगाकर की आत्महत्या  

- Advertisement -

Love Jihad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 12वीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार लड़की लव जिहाद का शिकार थी। मोहल्ले के एक लड़के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। छात्रा द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, मगर पोल्स ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अंत में तंग आकर लड़की ने सोमवार की शाम आत्महत्या कर ली।

छात्रा के साथ करता था छेड़खानी 
छात्र के पिता के अनुसार मोहल्ले में ही रहने वअला इरफ़ान नाम का लड़का छात्र को परेशां करता था। छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय इरफ़ान छात्र के साथ छेड़खानी करता था। इस घटना की जानकारी छात्रा ने शनिवार को घरवालो को दी थी जिसके बाद छात्र अपने पिता के साथ पुलिस के पास भी शिकायत लेकर आई थी। पिता का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके बाद छात्रा ने लोकलाज में आत्महत्या कर ली।

बनाया था अश्लील वीडियो 
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि इरफ़ान द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया गया था। वीडियो के कारन छात्र काफी परेशान थी और आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही। आरोपी अभी फरार है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular