Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLove mad Lover Shoots Girlfriend in Agra : आगरा में प्यार में...

Love mad Lover Shoots Girlfriend in Agra : आगरा में प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली

- Advertisement -

Love mad Lover Shoots Girlfriend in Agra

इंडिया न्यूज, आगरा : Love mad Lover Shoots Girlfriend in Agra आगरा के थाना एत्माद्दौला (Etmaddaula police station in Agra) के सामने गणेश नर्सरी के पास शुक्रवार सुबह सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी। गोली युवती के पेट में जा धंसी। युवती को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Also Read : Two Youths Died of High speed Tractor Trolley in Farrukhabad : फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो युवक की मौत

सोते समय की वारदात Love mad Lover Shoots Girlfriend in Agra 

युवती अपने घर की छत पर सो रही थी। सुबह तकरीबन 6:00 बजे फतेहाबाद का रहने वाला युवक आया। उसने युवती को पकड़ लिया। उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किए। इससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर युवती की छोटी बहन और मां आ गई। इस पर युवक ने युवती को गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। चीख-पुकार मचने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। युवक दो हवाई फायर दूसरे घर की छत से कूदकर भाग गया।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि युवक का नाम देव है। उस पर गोली मारने का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। वह युवती से पूर्व में प्यार करता था।

Also Read : Head Crushed Dead Body found in wheat Field in Saharanpur : सहारनपुर में गेहूं के खेत में सिर कुचला मिला शव

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular