Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatLPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बढ़े सिलेंडर के दाम, जानें...

LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बढ़े सिलेंडर के दाम, जानें कितनी महंगी हुई LPG

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), LPG Price Hike: देश के 5 राज्यों में कल विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए और आज से एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है और इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। आज यानी 1 दिसंबर 2023 से राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए आपको 1796.50 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पिछले महीने एलपीजी गैस की कीमत 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

बढ़े सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के दाम

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आम एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को न तो कोई राहत मिली है और न ही उनके गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव किया गया है। तो जानिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कितने बढ़ा दिए हैं।

जानें महानगरों सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली    1796.50 रुपये
  • कोलकाता1908.00 रु
  • मुंबई      1749.00 रु
  • चेन्नई     1968.50 रुपये

पिछले महीने महंगा हुआ था कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। एलपीजी की ये कीमतें 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़ाई गई थीं। 1 नवंबर को देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया और इस त्योहार के दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा। 1 अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपये पर थी जबकि 1 नवंबर को इसका रेट 101.50 रुपये महंगा होकर 1833 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया। इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस की कीमत में कटौती की गई और यह 57.05 रुपये सस्ता होकर 1775.50 रुपये पर आ गया।

सिलेंडर महंगा होने का क्या होगा असर?

कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमत का असर फूड इंडस्ट्री और रेस्टोरेंट बिजनेस पर ज्यादा दिखेगा। आम जनता के लिए बाहर खाना और महंगा होने वाला है और उनका घूमने-फिरने का बजट भी महंगा हो जाएगा।

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular