Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: भाजपा नेता ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण...

Lucknow: भाजपा नेता ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण ठुकराया

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम नेता दिनेश शर्मा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। शर्मा को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के तौर पर यात्रा में आमंत्रित किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि भारत जोड़ने का वास्तविक कार्य तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आह्वान करता हूं, कि वह प्रधानमंत्री के भारत जोड़ो अभियान में योगदान करें।

यह दावा करते हुए कि कांग्रेस यात्रा के यूपी चरण के निमंत्रण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शर्मा ने तंज कसा कि भारत तोड़ो में शामिल लोग भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नकारात्मकता से भरी हुई है। यह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने और केरल में भारतीय मुस्लिम लीग के साथ हाथ मिलाने के विरोध में स्पष्ट रूप से दिखती है।

ये नहीं होंगे यात्रा में शामिल
विभिन्न दलों के नेताओं ने भी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का इरादा जाहिर नहीं किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी का अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से यात्रा में शामिल होना मुश्किल है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम पहले से ही तय है। उनका कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना बहुत मुश्किल है।

रालोद के मुख्य प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी यात्रा में नहीं जाएंगे। उनके तमाम कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित हैं। जहां तक पार्टी के किसी नेता के यात्रा में शामिल होने का सवाल है, तो उसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद करेंगे।

इन नेताओं को भेजा था कांग्रेस ने निमंत्रण
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने 6 दिसंबर को अखिलेश यादव और जयंत के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता भेजा था।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की अभी शादी नहीं हुई है, अच्छा होगा वो योगी बन जाए- सुब्रत पाठक

Connect Us Facebook | Twitter 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular