Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: सीएम योगी बोले- प्रदेश में कानून का राज, कोई माफिया किसी...

Lucknow: सीएम योगी बोले- प्रदेश में कानून का राज, कोई माफिया किसी को नहीं डरा सकता

- Advertisement -

Lucknow: आज लखनऊ में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कई विकास की बातों को कहा। उन्होंने राजधानी लखनऊ में एक सभा को संबोधित किया। सीएम ने इस दौरान विकास के काम भी जनता के सामने गिनाए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास की गाथा लिखी जा रही है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में नए युग की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य कृषि प्रधन देश है। यूपी की सार्वधिक जनता कृषि पर निर्भर है। इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किया जा रहा है।

वहीं आगे सीएम ने संबोधन देते हुए कहा का कि यूपी में वस्त्र उद्योग तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कानपुर वस्त्र उद्योग का हब हुआ करता था। यूपी में निवेशकों का स्वागत है। सीएम ने कहा कि यूपी का हैंडलूम उद्योग विश्वभर में प्रसिद्ध है। विकास की योजनाओं की बात करते हुए सीएम ने कहा कि 15 जिलों में टेक्सटाइल गतिविधियों का केंद्र बनेगा। यूपी के लिए वस्त्र उद्योग यूपी की पुरानी विरासत है। उन्होंने कहा कि वस्त्र उद्योग को बिजली की दरों में छूट मिलेगी।

माफियाओं को लेकर कही ये बात

सीएम योगी ने माफियाओं को लेकर कहा कि अब प्रदेश में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई अपराधी डरा नहीं सकता है। यूपी में अब कहीं दंगा नहीं होता। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। अब किसी जनपद के नाम से डर नहीं लगता है। अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता है। उन्होंन कहा कि पहले यूपी की कानून व्यवस्था खराब थी। आज यूपी में कानून का राज है। अब यूपी में विकास का माहौल है।

Also Read: Lucknow: फेसबुक पर सीएम योगी को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular