Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा की...

Lucknow: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा की स्थिति गुब्बारे में हवा जैसी

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव खत्म होने के बाद अब निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस और सत्तासीन भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सीएम योगी और उनकी टीम लगातार जिलों का दौरा कर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। सीएम योगी मंगलवार को मथुरा में थे। यहां उन्होंने परियोजनाओं के शिलान्यास/लोकार्पण के साथ निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की। इसी क्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भाजपा सभी नगर निगम की सीटें जीतेगी।

चाचा 2014 में भी साथ थे
केशव मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बहुत पहले से तैयारी में जुट जाती है। निकाय चुनाव पूरी तैयारी से लड़ेंगे। बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। केशव मौर्य ने अखिलेश और शिवपाल यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थिति इस समय गुब्बारे में हवा जैसी है। चाचा भतीजे 2014 में भी एक थे, तब हमने यूपी में 73 सांसद जीते थे। हमारे लिए कोई चुनौती नही है।

दरअसल, मैनपुरी में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने भाजपा के प्रत्याशी रहे रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों से हराया है। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। डिंपल की जीत में शिवपाल यादव की अहम भूमिका रही। उनकी विधानसभा जसवंतनगर से डिंपल को एक लाख से ज्यादा वोटों की लीड मिली थी। इस जीत के बाद से सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि शिवपाल और अखिलेश की जोड़ी निकाय चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में कमाल दिखाएगी।

मैं नीदरलैंड जा रहा
केशव मौर्य ने मंत्रियों के विदेश दौरे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश को लाने के लिए अलग- अलग टीमें विदेश दौरे पर हैं। मैं नीदरलैंड जा रहा हूं। यूपी के प्रति निवेशकों का नजरिया बदला है। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा निवेश आए।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर चौराहे पलट गई बस, 5 यात्रियों की मौत, 20 घायल

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular