Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले सीएम योगी, 'राज्यों के लोक सेवा...

Lucknow: 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले सीएम योगी, ‘राज्यों के लोक सेवा आयोगों की बड़ी भूमिका’

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), लखनऊ: राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों ने आज राजधानी लखनऊ (Lucknow) में प्रेसवार्ता की। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य यूपी बन गया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी प्राचीन भारत का प्रतिनिधित्व करता है, प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या है। उन्होंने कहा कि राज्यों के लोक सेवा आयोगों की बड़ी भूमिका है। सीएम ने कहा कि यूपी में कई सांस्कृतिक धरोहर हैं।

यूपी में कई धरोहर

सीएम योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मस्थली यूपी में है। यूपी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। आजादी की लड़ाई में यूपी की विशेष भूमिका रही थी। यूपी के लोगों को इस बात का गर्व भी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। पीएम मोदी ने देश में नई आशा जगाई है। उन्होंने कहा कि नई आशा के साथ देश-प्रदेश ने बदलाव देखा जा सकता है।

प्रदेश में हो रही भर्तियां

सरकारी भर्तियों को लेकर सीएम ने कहा कि पहले भर्तियों में बहुत शिकायतें होती थीं। आज पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रहीं हैं। सरकार की योजनाओं को लेकर कहा कि पिछले 6 साल में यूपी में बड़े बदलाव हुए है। 6 साल में 5.50 लाख नियुक्तियां की गई है। आज यूपी की तस्वीर बदल चुकी है। पूरे प्रदेश में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। यूपी में अब सड़क पर नमाज नहीं होती है। पहले यूपी को माफियाओं ने जकड़ा था। अब प्रशासन का शिकंजा कसा जा रहा है।

Also Read: Eid-ul-Fitar 2023: प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक दूसरे को मुबारकबाद

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular