Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: मायावती बोलीं- निकाय चुनाव समय से नहीं कराने का षड्यंत्र रची...

Lucknow: मायावती बोलीं- निकाय चुनाव समय से नहीं कराने का षड्यंत्र रची भाजपा, लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कोऑर्डिनेटरों की बैठक की।

मायावती ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत ही निकाय चुनाव समय से नहीं कराने का षड्यंत्र रचा है। अगर धर्मांतरण और लव जिहाद की जगह ओबीसी आरक्षण पर ध्यान देते तो आज यह स्थिति नहीं होती।

भाजपा की नीयत यूपी निकाय चुनाव को लेकर सही कानूनी तरीके से कराने की नहीं थी। उसे टालने की ही थी। वह धर्मांतरण, लव जिहाद, मदरसा सर्वे आदि संघ के तुष्टिकरण में समय बर्बाद करती रही। उसके बजाय यदि निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर ध्यान केंद्रित करती, तो आज ऐसी विचित्र स्थिति नहीं होती। यह उसने सोची-समझी रणनीति के तहत किया है।

यह भी पढ़ें: जल्द अयोध्या जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, व्यापारियों का जानेंगे हाल

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular