Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsLucknow News : पूर्व सीएम 'भारत रत्न' पं. गोविंद बल्लभ पंत की...

Lucknow News : पूर्व सीएम ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “उन्होंने भारत के स्वतंत्रता…..”

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Lucknow News लखनऊ : Lucknow News आज पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दे, पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त या जी॰बी॰ पन्त का जन्म 10 सितंबर 1887को हुआ था। वो प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे।

सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। 7 मार्च 1961 में उनका देहांत हो गया। इस साल उनकी 136वीं जयंती मनाई जा रही है। गोविंद बल्लभ पंत ने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की थी।

सीएम ने दी श्रद्धांजलि

“महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ​ स्थित लोक भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।” आगे लिखा कि “श्रद्धेय पंत जी ने उत्तर प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी थी। उनकी स्मृतियों को नमन है।”

आज पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, “उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाई…भारत के पहले चुनाव के बाद वह उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने…उन्होंने इस पद पर भी काम किया।” केंद्रीय गृह मंत्री…उन्होंने राज्य के विकास और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए काम किया…”

Also Read – मथुरा में तीन दिनों से हो रही बरसात से धराशाही हुआ मकान, कोई जनहानि नहीं, टला बड़ा हादसा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular