Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका गांधी और...

Lucknow: पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका गांधी और मायावती ने ट्वीट किया भावुक संदेश

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की मां के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत ठीक होने की कामना करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत ठीक होने की कामना करते हुए, अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता हीराबेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की व उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की भी कुदरत से कामना।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां के लिए प्रार्थना, अस्सी घाट पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप और गंगा आरती

Connect Us Facebook | Twitter 

 

BSP chief Mayawati wishes PM Modi’s mother good health

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular