Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी , कोविड प्रोटोकॉल पर राहुल लेंगे...

Lucknow: भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी , कोविड प्रोटोकॉल पर राहुल लेंगे निर्णय: खुर्शीद

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh):उत्तर प्रदेश में 11 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा का जत्था राहुल गाँधी के नेतृत्व में आगामी 3 जनवरी 2023 को प्रवेश करेगा। इस यात्रा को लेकर पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसका खासा असर किसी आन्दोलन का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के सोये पड़े कांग्रेस संगठन में भी दिखने लगा है।

गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेता सलमान खुर्शीद की प्रेसवार्ता के दिन भी मालएवेन्यू स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर खासी गहमागहमी नजर आयी। भारत जोड़ो यात्रा पर प्रदेश में चल रही तैयारियों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए बुलायी गयी।

कोविड प्रोटोकाल सम्बंधी चिट्ठी का जवाब देंगे राहुल गाँधी
भारत जोड़ो यात्रा को देश का राजनीतिक माहौल बदलने वाली राजनीतिक पहल बताते हुए सलमान खुर्शीद ने कोविड प्रोटोकाल का सवाल उठा रही केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्तर से कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन को भेजी गयी कोविड प्रोटोकाल सम्बंधी चिट्ठी का जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी देंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को भरपूर जन समर्थन
पूरे देश में भाजपाई कुशासन के खिलाफ जनता की आवाज बन चुकी भारत जोड़ो यात्रा अब किसी भी कीमत पर रूकने वाली नहीं है। दूसरे दलों के नेताओं के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वार हमेशा खुले होने की बात कहते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साम्प्रदायिक विचारधारा और भारत को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ जो भी नेता हमारी पार्टी में आना चाहता है उसके लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तैयार है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो जैसी ऐतिहासिक यात्रा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी 2023 को गाजियाबाद शामली से होते हुए हरियाणा जायेंगी। यात्रा के जरिये हम कुछ करके दिखाएंगे।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वाश है कि भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ये यात्रा महज कांग्रेस की यात्रा नहीं है बल्कि कांग्रेस केवल इसका संचालन कर रही है। इस यात्रा में सभी वर्गों के साथ समाज के तमाम गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे है।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने यूपी वेयरहाउसिंग एंण्ड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 को दी स्वीकृत

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular