Friday, July 5, 2024
HomeWeather ReportLucknow Weather Update: लखनऊ में तेज उमस भरी भीषण गर्मी शुरू, तापमान...

Lucknow Weather Update: लखनऊ में तेज उमस भरी भीषण गर्मी शुरू, तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किया रिकार्ड… 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Arun Chaturvedi, Lucknow Weather Update:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को आसमान साफ रहे तथा तेज धूप निकली मौसम में नमी होने तथा तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी भीषण गर्मी शुरू हो गई। जिससे राजधानीवासी काफी परेशान दिखे।

सभी इलाकों में मौसम शुष्क

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 1-2 स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश रिकार्ड की गई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिल्कुल सूखा रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है तो पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार

अधिकतम तापमान में गुरुवार को भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यत आसमान साफ रहेगा बादलों की आवाजाही हो सकती है अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के साथ चल रहा है तथा पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्रफल बना हुआ है, जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 5 मिली मीटर के सापेक्ष 0.3 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की 95% कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 5.5 मिलीमीटर के सापेक्ष 0.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की 92% कम है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 4.2 मिली मीटर के सापेक्ष जीरो मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की 100% कम है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सितंबर माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य तथा सामान्य से अधिक रहेगा वहीं इस महीने में बारिश सामान्य तथा सामान्य से कम रहेगी।

Also Read: UP Politics : यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा...
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular