Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaMaa Kushmanda: आज है नवरात्रि का चौथा दिन, ऐसे करें मां कूष्मांडा...

Maa Kushmanda: आज है नवरात्रि का चौथा दिन, ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें मां का शुभ रंग और मंत्र

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Maa Kushmanda: नवरात्रि के चौथे दिन आदिशक्ति भवानी के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां कूष्मांडा को सौरमंडर की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। देवी कूष्मांडा की कृपा से साधक को रोग, शोक और सभी अभावों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

कौन हैं मां कुष्मांडा?

मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। उनके हाथों में धनुष, बाण, चक्र, गदा, अमृत कलश, कमल और कमंडल चित्रित हैं। ऐसा कहा जाता है कि सृष्टि की रचना से पहले जब हर तरफ घना अंधकार था, तब देवी के इसी रूप से ब्रह्मांड की रचना हुई थी। मां कूष्मांडा का अर्थ है कुम्हड़ा वह फल जिससे पेठा बनता है। कुम्हड़ा की बलि देने से देवी कूष्मांडा अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

माँ कूष्मांडा की पूजा विधि..

देवी कूष्मांडा की पूजा करते समय पीले वस्त्र पहनें। पूजा के दौरान देवी को पीला चंदन लगाएं। कुमकुम, मौली, अक्षत का सुझाव दें। अब एक पान के पत्ते में थोड़ा सा केसर लें और ॐ बृं बृहस्पत नम: मंत्र का जाप करते हुए देवी को अर्पित करें। अब ॐ कुष्माण्डायै नमः मंत्र की माला का जाप करें और दुर्गा सप्तशती या फिर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। खासकर अविवाहित स्त्रियां जरूर करें इससे उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी।

माँ कूष्मांडा का विशेष भोग

मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अति प्रिय है। इससे बुद्धि, यश में वृद्धि और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही मां कूष्मांडा को पीला रंग अति प्रिय है। इस दिन देवी को पूजा में पीले रंग के वस्त्र, पीली चूड़ी, पीली मिठाई अर्पित करें। साथ ही वी कूष्मांडा को पीला कमल बहुत पसंद है। मान्यता ये भी है कि इसे देवी को अर्पित करने पर साधक को अच्छे स्वास्थ का आशीर्वाद मिलता है।

मां कूष्मांडा मंत्र

  1. बीज मंत्र –  कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:
  2. पूजा मंत्र – ॐ कूष्माण्डायै नम:
  3. ध्यान मंत्र – वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

Also Read: Ayodhya: गोली मारने वाले को दूंगा 25 करोड़, सपा नेता पर भड़के जगतगुरु परमहंस….

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular