Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMahrajganj: भारत-नेपाल बॉर्डर पर घूम रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में, खत्म...

Mahrajganj: भारत-नेपाल बॉर्डर पर घूम रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में, खत्म हो चुका है वीजा

- Advertisement -

Mahrajganj

इंडिया न्यूज, महराजगंज (Uttar Pradesh)। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घूम रहे दो चीनी नागरिकों को एसएसबी ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का भारत में प्रवेश करने का वीजा खत्म हो चुका है। खूफिया एजेंसियां दोनों से पूछताछ करने में जुटी हैं।

सही जवाब न मिलने पर जवानों ने हिरासत में ले लिया
शुक्रवार देर शाम सरहद पर एसएसबी जवान रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चीन के दो नागरिक भारतीय सीमा की तरफ आते दिखे। घुसपैठ की आशंका में दोनों चीनी युवकों को रोका गया। उनसे यहां घूमने का कारण पूछा गया। सही जवाब न मिलने पर जवानों ने हिरासत में ले लिया। सरहद पर चीन के नागरिकों के पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसियां ने भी उनसे पूछताछ शुरू की।

दोनों के पास रिपब्लिक आफ चाइना का पासपोर्ट
सूत्रों ने बताया कि दोनों के पास रिपब्लिक आफ चाइना का पासपोर्ट है। इस पर उनका नाम जहेंग यिंगजुन (50) और सांग हुई (52) लिखा है। दोनों का भारत में प्रवेश के लिए वीजा समाप्त हो गया है। इसके पहले दोनों युवक कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि आव्रजन सहित अन्य एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें: हाइवे किनारे लूट के बाद महिला की हत्या, पति बोला- कार में चार लोगों ने हमला कर दबाया गला

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular