Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri: पेंडुलम वाले बयान पर अखिलेश यादव का तंज, चाचा ने भाजपा...

Mainpuri: पेंडुलम वाले बयान पर अखिलेश यादव का तंज, चाचा ने भाजपा सहित सीएम को झूला-झूला दिया

- Advertisement -

Mainpuri

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव के को समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

पूरे देश की थी निगाहें
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में इस क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। विगत विधानसभा चुनाव में यहां की जनता सपा को जिताने का काम किया था। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी को 1 लाख वोट मिले थे। लेकिन डिंपल यादव का चुनाव में क्षेत्र में 45000 की बड़ी लीड मिली। इस चुनाव में पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यह सीट नेताजी के निधन के बाद पहला चुनाव था। भाजपा सरकार ने शासन और पुलिस के दम पर चुनाव जीतने का पूरा प्रयास किया पर मैनपुरी में हर वर्ग ने भारी बहुमत देकर लगभग 3 लाख से जीत दिलाई।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार
अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर बोलते हुए कहा कि करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा, पर हम लोग पहले समझ नहीं पाए। बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झूला दिया। दोनों सरकारों को बढ़ती हुई महंगाई की कोई फिक्र नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, इसकी चिंता नहीं है। देश से लेकर केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देश की आर्थिक समस्या का समीकरण बिगाड़ रहे थे। उस समय देश के किसान ने अपने खेतों में काम करके यह जता दिया, कि उन्हें किसान कभी भी देश को आर्थिक स्तर पर झुकने नहीं देगा। केन्द्र सरकार को आज किसानों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

आगामी 2024 के चुनाव में जनता बनाएगी रिकार्ड
डिंपल यादव ने कहा कि किशनी की जनता ने दिल से नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उनके रिकॉर्ड जीत नेताजी के सम्मान की जीत है। अपनी जीत के प्रति सभी का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि मैनपुरी की जनता ने उपचुनाव में जो रिकार्ड बनाया है। उससे अधिक रिकार्ड आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता बनाएगी, उनको पूरा भरोसा है।


Connect Us
 Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular