Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri: नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाने का प्रयास, पॉक्सो एक्ट...

Mainpuri: नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाने का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

- Advertisement -

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मैनपुरी: किशोरी से रेप के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 15 साल की किशोरी से 3 माह पहले बलात्कार किया गया था। बलात्कार के बाद पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी पक्ष ने पेट्रोल डालकर किशोरी को आग के हवाले कर दिया। आरोपी के भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, किशोरी को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी भाई सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये था पूरा ममला
दरअसल थाना कुरावली अंतर्गत एक महिला द्वारा आज थाने पर तहरीर दिया गया, कि उसके जेठानी के लड़के द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया गया और उसके पश्चात उसको जलाने की कोशिश की गई। उनके द्वारा 6 तारीख को घटित इस घटना की सूचना आज थाने पर दिया गया। पहले उसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ और वहां से सैफई मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट
पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ के लड़के उसकी बहन और उसकी ताई द्वारा मिलकर उसको जलाने की कोशिश की गई। साथ ही उससे जबरजस्ती सम्बद्ध बनाये गए। इस सम्बन्ध में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर 307, 376 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी और उसकी ताई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Kanpur:मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे, वाल्मीकि समाज के लोगों को करेंगे संबोधित

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular