Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri By Election: अखिलेश ने अंतिम दिन झोंकी पूरी ताकत, डिंपल ने...

Mainpuri By Election: अखिलेश ने अंतिम दिन झोंकी पूरी ताकत, डिंपल ने निकाला रोड शो

- Advertisement -

Mainpuri By Election

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश में हो रहे तीन सीटों के चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और सपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भोगांव विधानसभा के अलीपुर खेड़ा गांव में सभा की। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मुलायम सिंह यादव को याद कर जनता से इमोशनल कनेक्शन जोड़ने की भी कोशिश की। वहीं, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जसवंतनगर में रोड शो किया है।

अखिलेश ने पिता मुलायम के कामों को गिनाया

अखलिश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) जब पहले मुख्यमंत्री बने थे तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। 30 साल पहले 10 हजार की कीमत क्या थी? किसानों की हालत बहुत खराब थी। किसानों के सामने संकट था। तब उत्तर प्रदेश में पहली बार नेता जी ने कर्ज माफ किया था। पहले किसानों को कई जगह चुंगी देना पड़ता था, लेकिन जब नेता जी मुख्यमंत्री बने तब चुंगी माफ करने का काम किया। पहले जब कोई सैनिक शहीद होता था तो उसकी वर्दी या टोपी आ जाती थी। लेकिन नेताजी जब रक्षा मंत्री बने तो उन्होंने शहीद के मरने के बाद उसका शरीर को उसके घर तक पहुंचाने का काम किया।

पहली बार पहली बार जब रक्षा मंत्री बने नेताजी तो सियाचिन में धोती कुर्ता पहन कर सैनिकों से मिलने सियाचिन गए थे। नेताजी जब रूस जा रहे थे, वहां सर्दी बहुत पड़ती है। बीमार पड़ जाएंगे यह कहकर उनको कपड़ा बदलने के लिए कहा गया, लेकिन नेता जी ने कहा सियाचिन में इन्हीं कपड़ों में गया था, यहां भी धोती कुर्ता में ही जाऊंगा।

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अखिलेश ने मैनपुरी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गाड़ी में समाजवादी का झंडा लगा होगा तो गाड़ी पुलिस चेक करेगी और अगर बीजेपी का झंडा लगा होगा तो पुलिस हाथ भी नहीं देगी। दोनों डिप्टी सीएम का एक ही सपना है। मुख्यमंत्री बनना। लेकिन योगी जी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। हमने उनसे कहा तुम सो विधायक ले आओ 100 विधायक हम दे देंगे। बन जाओ मुख्यमंत्री।

बीजेपी के नेता ही कह रहे हैं कि प्रत्याशी को बुरा फंसा दिया है। प्रत्याशी ठीक नहीं है। किसी महिला के बारे में बेचारी कहना योगी जी को शोभा नहीं देता। योगी को किसी महिला के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहिए। हम तो एक ही परिभाषा जानते हैं। गीता की गीता में जो लिखा है कि माया में रहकर माया से दूर होता है वह योगी होता है।

यह भी पढ़ें: कार में अगवा कर 10 साल की बच्ची से रेप, पीड़िता ने रोते हुए मां से बताई पूरी दास्तान

Connect Us Facebook | Twitter
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular