Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri By Election: 'चाचा-भतीजे एक साथ जाएंगे जेल'; मैनपुरी में ये क्या...

Mainpuri By Election: ‘चाचा-भतीजे एक साथ जाएंगे जेल’; मैनपुरी में ये क्या कह गए डिप्टी सीएम केशव मौर्य?

- Advertisement -

Mainpuri By Election

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान केशव मौर्य ने अखिलेश और शिवपाल की जोड़ी पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,’मैं इनके एक-एक भ्रष्टाचार की जांच करवाऊंगा, जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा। हो सकता है कि अखिलेश और शिवपाल एक साथ जेल जाएं और उन्हें जिंदगी भर वहीं रहना पड़े।’

सपा में गुंडे-माफिया का बोलबाला
केशव मौर्य ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी में गुंडे, माफियाओं का बोलबाला है। उनकी 2012 से लेकर 2017 की सरकार थी। तब लोगों की जमीन, मकान पर कब्जा हुए। अपहरण उद्योग बड़े पैमाने पर चल रहा था। थानों में लोगों की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही थी। जनता त्रस्त आ गई थी और जनता आज भी वह समय भूली नहीं है। 2019 में सपा बसपा का गठबंधन था, तब हमारे 64 सांसद जीते थे। समाजवादी परिवार ने समाजवाद को बंधक बनाकर रखा है। 5 दिसंबर को यह धराशाई हो जाएगा। इन लोगों ने मेरे प्रत्याशी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। अखिलेश और शिवपाल में संस्कार का अभाव है। समाजवादी पार्टी जल्दी समाप्त पार्टी बन जाएगी।

बूथों पर कब्जा कर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी जीतती रही है,लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हम विकास कराते हैं और यह समाजवादी लोग घोटाले करते हैं। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की जमानत नहीं बचेगी। चुनाव आयोग सही काम कर रहा है। इस बार गरीब बूथ पर जाएगा और वोट करेगा। मेरी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में काम करती है।

मैनपुरी से सपा को समाप्तवादी पार्टी बनाना है
उन्होंने कहा कि सैफई से समाजवादी पार्टी शुरू हुई थी और सैफ़ई से ही सपा को समाप्तवादी पार्टी बनाना है। केशव प्रसाद ने मौजूद लोगों से कहा कि रघुराज यहीं रहते हैं, इनसे जब चाहो, जैसे चाहो आपकी सेवा रहेंगे। आप इनको जिता दो, तो आप यहां डिप्टी सीएम बन कर रहोगे। उन्होंने कहा कि नेताजी के निधन पर सब आये थे। लेकिन बाबू कल्याण सिंह का निधन हुआ तो एक श्रद्धांजलि का फूल भी अर्पित नहीं किया ये संस्कार हैं। अखिलेश और शिवपाल का अहंकार बोल रहा है।

यह भी पढ़ें: शहनाज अब सुमन और इरम बनी स्वाती, धर्म बदलकर हिंदू लड़कों से की शादी, पढ़ें कैसे परवान चढ़ा ये रिश्ता

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular