Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri: शिवपाल सिंह को मिले बड़ी जिम्मेदारी, सपा को मिलेगी और मजबूती-...

Mainpuri: शिवपाल सिंह को मिले बड़ी जिम्मेदारी, सपा को मिलेगी और मजबूती- प्रो. रामगोपाल

- Advertisement -

Mainpuri

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए थे। वे सपा के ही टिकट पर विधायक बने हैं। समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिले, ताकि संगठन और पार्टी मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव पूरे परिवार ने साथ मिलकर लड़ा और जीता भी। मैनपुरी नेताजी की थी और नेताजी की ही रहेगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव हमेशा से ही नेताजी और सपा के साथ रहे हैं। वे कभी समाजवादी पार्टी से अलग नहीं हुए। 2022 का विधानसभा चुनाव भी शिवपाल सिंह ने सपा से ही लड़ा था और जीते भी थे।

निकाय चुनाव के लिए सपा तैयार
रामगोपाल ने इच्छा जताई कि सपा में शिवपाल सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है। प्रत्याशी भी अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में सपा अपना परचम लहराएगी।

प्रो. रामगोपाल ने सपा नेता लाखन सिंह को दी श्रद्धांजलि
सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव बुधवार को शिकोहाबाद भी पहुंचे। यहां वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता लाखन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवार को ढांढस बंधाया। रामगोपाल ने दिवंगत नेता के साथ बिताए गए पलों को याद किया और कहा कि वे बहुत ही मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति के धनी थे।

यह भी पढ़ें:  विदेश से निवेश लेकर लौटे सिद्धार्थ नाथ ने गिनाई उपलब्धियां, अखिलेश यादव और शिवपाल पर बोले हमला

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular