Tuesday, July 2, 2024
HomeKaam Ki BaatMakar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर कब है शुभ मुहूर्त और क्या...

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर कब है शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Makar Sankranti 2024: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व माना जाता है। सालभर में कुल 12 संक्रांति पड़ती हैं, जिसमे मकर संक्रांति भी शामिल हैं। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का अपना अलग ही महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस बार यह पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। स्नान के लिए सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त कौन सा हैं आज इसी के बारे में जानेंगे।

इस मुहूर्त में करें स्नान 

मकर संक्राति 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि मे प्रवेश करेगा। सुबह 9:13 बजे पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन यदीं आप 9:14 बजे से सूर्यास्त तक स्नान कर लेते हैं, तो यें आपके लिए शुभ होगा। इससे आपके सारें पाप धुल जाएंगे। इसके अलावा सुबह 9:20 बजे से 10:05 बजे का मुहूर्त सबसे शुभ बताया गया है। पूर्णकाल के इस समय में कुंभ लग्न के वक्त जो भी स्नान करेंगा उसके सारें पाप धुल जाएगे। इस समय गंगा, गोदावरी, संगम सहित सभी पवित्र नदियों में स्नान से जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ

आपको बता दें कि अगर आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते है तो आपको सौन्दर्य, बल, विद्या और स्वास्थ्य प्राप्त होता है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से कई बीमारियां भी नहीं होती हैं और आप भी स्वस्थ रहते है। हिन्दू मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना सबसे शुभ माना जाता है। सभी ऋषि-मुनि इसी मुहूर्त में स्नान करते थे। ऐसा भी कहा जाता है। स्नान में सूर्योदय के बाद जितनी देरी की जाती है, उतना ही स्नान करने से मिलने वाला फल भी कम प्राप्त होता है। .

स्नान का महत्व क्या है

मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के लिए किसी तीर्थ पर जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। जैसे राज प्रयाग और काशी को सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता है। साथ ही सभी पवित्र नदियों और तीर्थस्थलों पर भी स्नान बेहद शुभ होता है। दिन भर सूर्य की किरणों से तपे हुए जल के स्नान को भी लाभकारी माना जाता है, लेकिन आपको सूर्योदय के बाद नहाने से कम फल प्राप्त होगा।

ALSO READ:

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, बोले- कारसेवकों पर गोली संविधान.. 

UP Crime: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या! बेटे ने पिता के लिए की फांसी की मांग 

UP News: रात में अंगीठी जलाना पड़ा जानलेवा! पूरा परिवार ही खत्म होने की कगार पर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular