Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशManch: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- MSME में लड़कियां आगे आ...

Manch: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- MSME में लड़कियां आगे आ रहीं, 80% लोन उन्हीं के नाम

- Advertisement -

Manch

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी में योगी सरकार 2.0 कार्यकाल के छह साल पूरे होने पर इंडिया न्यूज यूपी/यूके की तरफ से लखनऊ के एक होटल में मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रयागराज से भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी भी पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके स्वावलंबन और कानून व्यवस्था पर अपनी बेबाकी से राय रखी। डॉक्टर जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 सम्मेलन में महिलाओं की लीडरशिप और उनके सशक्तिकरण पर बात की है। हमारी सरकार महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर रीता जोशी ने कहा कि यह कोई नया नहीं है। पहले पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने यात्रा की है। राहुल गांधी का मकसद समझ में नहीं आ रहा है। भारत जोड़ो, भारत तोड़ो की बात कर रहे हैं, सबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं। जनता का विश्वास नहीं जुड़ रहा है।

‘MSME में लड़कियां आगे आ रहीं, 80% लोन उन्हीं के नाम’
सांसद डॉक्टर जोशी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ना है तो समाज के हर सदस्य को सशक्त महसूस करना होगा। अगर आप में सम्मान और आत्मविश्वास न हो तो आगे नहीं बढ़ सकते हैं। महिलाओं में आत्मसम्मान पैदा करें। ये 2014 के बाद से तेजी से शुरु हुआ है। हमें पुरुष प्रधान की मानसिकता को हटाना पड़ेगा। कोशिश करना होगा कि हर बेटी अपनी महत्वाकांक्षा को प्राप्त करे।

सांसद ने कहा कि मुद्रा लोन में 80 प्रतिशत लोन महिलाओं का है। लोन का रिटर्न भी 98 फीसदी है। 1995 में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का काम शुरू हुआ। 2014 तक 19 लाख समूह बने। लेकिन अब 80 लाख स्वयं सहायता समूह हैं। इसमें यूपी का बड़ा योगदान है। क्योंकि प्रधानमंत्री का इसका सबसे ज्यादा जोर है। अब समाज में लड़कियां कुछ न कुछ कर रही है। ओडीओपी में, वाराणसी का सिल्क हो या लखनऊ का चिकन, सबसे ज्यादा महिलाएं ही काम कर रही हैं। महिलाओं के हाथों में पैसा होगा तो बहुत बड़ा बदलाव दिखेगा। अब महिलाएं फोर्ब्स की लिस्ट में भी आ रही हैं।

‘लीडरशिप में विश्वास होना जरूरी है’
सांसद रीता जोशी ने कहा कि लीडर में विश्वास होना चाहिए। आज नरेंद्र मोदी में जबरदस्त विश्वास है। मोदी का डायलॉग दिल तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित हैं, इसीलिए उन्होंने 8 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। योगी में भी वही नेतृत्व क्षमता है। कोविड महामारी हो या अनाज की सप्लाई, भाजपा सरकार ने हर जरूरतमंद को मुहैया कराया है। विधवा, दिव्यांग पेंशन दिया जा रहा है। कभी पेंशन 300 रुपए थी, अब डेढ़ हजार हो गई है। कानून व्यवस्था यूपी में बहुत अच्छा है। संगठित अपराध खत्म हो चुके हैं।

‘अवैध धर्म परिवर्तन के खिलाफ कड़े कानून बनाए जा रहे’
यूपी में अवैध धर्मपरिवर्तन पर बोलते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अपने धर्म का प्रचार करना गलत नहीं है। लेकिन किसी पर दबाव बनाना, प्रलोभन बनाना गलत है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कानून कड़े किए जा रहे हैं। हमारी सरकार संवेदनशील हैं। सरकार और कानून को एक्टिव दिखना चाहिए। अगर छह महीने में सारे केसेस को सॉल्व कर दें तो क्राइम रेट कम हो जाएगा। पॉक्सो में फाइनली डिस्पोजल का केस 29 फीसदी है। कानून को तेज करना काम करना होगा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं। लॉ कमीशन उस पर काम कर रहा है।

‘हम अर्थव्यवस्था में ग्रेट ब्रिटेन से आगे निकले’
महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर भाजपा सरकार के फेल होने के विपक्ष के सवालों का जवाब भी सांसद डॉक्टर जोशी ने दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद तेजी से आर्थिक मंदी आई है। जापान, चीन और यूरोप की हालत देख लीजिए। विश्व अर्थव्यवस्था में हम ग्रेट ब्रिटेन से आगे निकल गए हैं। हमारा रिजर्व बैंक ठीक काम कर रहा है। खुदरा व्यपार 7.3 फीसदी गिरा है। छह महीने पहले डबल डिजिट में महंगाई थी। कोरोना में फूड ग्रेन का सबसे ज्यादा उत्पादन किया है। 80 करोड़ लोगों को अनाज का वितरण किया जा रहा है। एक लाख 45 हजार केंद्र सरकार ने जॉब निकाली है। प्रदेश सरकार भी नौकरियां दे रही है। फरवरी में 10 लाख करोड़ निवेश लाने के लिए यूपी सरकार प्रयास कर रही है। यूपी में इन्वेस्टमेंट जो माहौल बना है, वह दो तीन साल में जरूर दिखाई देगा।

पीएफआई पर एक्शन का क्या प्लान है?
इस सवाल के जवाब में सांसद जोशी ने कहा कि देश में एनआईए है। पीएफआई पर एक्शन के लिए 100 जगहों पर छापे पड़े। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। सरकार को भी नहीं। एनआईए को सशक्त किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में एक भी दंगा हमारी सरकार में नहीं हुआ है। हमारी सरकार 7 हजार करोड़ की कंपनियां खड़ी की हैं। आर्थिक मजबूत होना होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जनता का जुड़ाव नहीं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर रीता जोशी ने कहा कि यह कोई नया नहीं है। पहले पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने यात्रा की है। राहुल गांधी का मकसद समझ में नहीं आ रहा है। भारत जोड़ो, भारत तोड़ो की बात कर रहे हैं, सबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं। जनता का विश्वास नहीं जुड़ रहा है। डॉक्टर जोशी ने दावा किया कि हिमाचल, गुजरात हम जीतने जा रहे हैं।

डॉक्टर जोशी ने महिला आरक्षण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर फिर से काम होना चाहिए। 33 फीसदी आरक्षण मिला था, कई प्रदेशों में 50 फीसदी महिलाएं सत्ता में हैं। अगर सरकार नहीं भी देगी तो भी महिलाएं आगे निकल कर आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह यूपी में निवेश का माहौल है। पहले अपहरण, लूट की वारदातें होती थीं। पहले एनएचएआई काम करती थी तो लेवी लगती थी लेकिन अब बंद है। विपक्ष भी कुछ कहे, यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। बिजली व्यवस्था सुधरी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सरल हुई है। सड़क, पानी और हाइवे व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। प्रयागराज से दिल्ली 5 घंटे पहुंच सकते हैं। एनसीआर का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।

प्रयागराज की सांसद डॉक्टर रीता बहु़गुणा जोशी का मंच कार्यक्रम में यूपी के हेड श्रेय शुक्ला ने स्वागत किया।

सांसद जोशी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हैं कि मैं प्रयागराज से हूं। संगम की वजह से केंद्र और प्रदेश सरकार सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। हमारे यहां स्मार्ट सिटी का कॉसेप्ट है। मेट्रो आने वाली है। प्रयागराज का तेजी से विकास हो रहा है। नैनी को लोग कहते थे कि वह जमशेदपुर बनेगा। यहां की इंडस्ट्रीज को बचाना है। अगर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 30 किमी आगे आ जाए तो नैनी का विकास और हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंकेन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मायावती पर बोला बड़ा हमला- मायावती ने पार्टी को बनाया प्रॉपटी

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular