Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशManipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति...

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति शासन लगाने की करी मांग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Manipur Violence: संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने मणिपुर में हुई हिंसा और नरसंहार मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मणिपुर हिंसा की निंदा करते हुए संयुक्त विपक्षी मोर्चा के नेता गणों ने भारत सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए मांग की है। उनका कहना है कि मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करक राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

मणिपुर में हुई हिंसा और नरसंहार मामले को लेकर के संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने अब भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कानपुर में सभी विपक्षी दलों के अध्यक्षों के साथ कानपुर के नाना राव पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। सभी दलों के लोगों ने मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। संयुक्त विपक्षी मोर्चा के वक्ताओं ने मणिपुर हिंसा पर कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घृणित घटना घटित हुई है।

सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

मणिपुर हिंसा की निंदा करते हुए संयुक्त विपक्षी मोर्चा के नेता गणों ने भारत सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए मांग की है। उनका कहना है कि मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की है की माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए जो कि मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच करें।

Also Read: Shamli Accident: हादसा! आफत बनकर बरसी बारिश, मस्जिद की दीवार गिरने से बच्ची की…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular