Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsMann Ki Baat: देश के विकास के लिए "मन की बात" कार्यक्रम...

Mann Ki Baat: देश के विकास के लिए “मन की बात” कार्यक्रम का रहा है अहम योगदान-कार्तिकेय शर्मा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने कार्यक्रम “मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ऐसे में ये एक अच्छा समय है। जब इस कार्यक्रम के उद्देश्य और उपलब्धियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाए। इस पूरी कवायद में जो बात सामने आई वह यह है कि किस तरह इस देश के अधिकांश नागरिकों के लिए उपलब्ध और सुलभ तकनीक का उपयोग उनके साथ जुड़ने, उन्हें सीधे संदेश देने और इस देश  के आम पुरुषों और महिलाओं को मनाने के लिए किया गया है। जिन्होंने नए भारत के विचार के निर्माण में योगदान दिया।

इस कार्यक्रम ने देश के लोगों को किया एकजुट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के हर उन मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की है। जिससे देश के हर नागरिक को अपनी जिंदगी में दो-चार होना पड़ता है। चाहे स्वच्छ भारत मिशन के जरिए देश को स्वच्छ रखना हो या महिलाओं का सशक्तिकरण को लेकर काम। मन की बात कार्यक्रम ने सभी क्षेत्रीय, भाषाई और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए वास्तव में देश की तरक्की और धर्मनिरपेक्ष भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां लोग PM से करते हैं सीधे संवाद

मन की बात कार्यक्रम एक रास्ता है जिसके जरिए देश के करोड़ों लोग संचार के बेहद लोकप्रिय और सस्ते माध्यम यानी रेडियो के जरिए अपने प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद कर सकते हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम की एक खास बात जो सबसे हटकर है, वो ये की कार्यक्रम के जरिए उन लोगों को देश के सामने लाया जाता है। जो प्रत्येक दिन देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन देश के लोग इन्हें जान नहीं पाते।

कोविड महामारी में सबको रखा एकजुट

ऐसा एक उदाहरण सुरेखा यादव का है जो देश की पहली महिला लोकोमोटिव ड्राइवर है। इसके अलावा कश्मीर की नन्ही जन्नत हो या कोविड वर्कर पूनम नौटियाल ये कुछ ऐसी महिलाएं है जिनका उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में किया गया है। इसके अलावा कोरोना काल में भी पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए कोरोना योद्धाओं की भूमिका को देश के लोगों के सामने दिखाया था। मन की बात ने महामारी के दौरान अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मन की बात के जरिए ही पीएम मोदी ने पूरे देश को एकजुट करते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रेरित किया था।

Agra News: आगरा के दो भाईयों को PM मोदी ने किया फोन, मिलने के लिए बुलाया दिल्ली; जानें कारण

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular