Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तराखंडMann Ki Baat: PM मोदी के मन की बात को 100 एपिसोड...

Mann Ki Baat: PM मोदी के मन की बात को 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रदेश के अलग- अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) उत्तराखंड: “ Mann Ki Baat” अल्मोड़ा जनपद के सभी बूथों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही हैं।वहीं, हरिद्वार जिले में भी सभी बूथों पर बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे।

 

PM मोदी के मन की बात को 100 एपिसोड पूरे

मन की बात कार्यक्रम रिकॉर्ड बनाने जा रहा- निशंक

प्रदेश के अलग- अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन

मन की बात कार्यक्रम रिकॉर्ड बनाने जा रहा- निशंक

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए रेडियो पर 100वीं बार मन की बात करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 100वीं एपिसोड को लेकर भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, हरिद्वार जिले में भी सभी बूथों पर बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे। आज रमेश पोखरियाल निशंक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम नए रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।

देश की जनता प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ती

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जन सामान्य से जुड़े हर मुद्दे को लेकर मन की बात कार्यक्रम में बात करते हैं। इसलिए देश की जनता प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ती है। इसके साथ ही हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भाजपा नेता साधु संत और दूसरे वर्गों के सभी लोग पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।

शहीदों और सेवानिवत्त को सम्मानित किया जाएगा

वहीं, अल्मोड़ा जनपद के सभी बूथों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि जनपद के प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा भागीदारी कर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना जाएगा। इसके साथ ही शहीदों और सेवानिवत्त अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा ।

Also Read: Uttarakhand News: प्रदेश में ACR के पीछे पड़े मंत्री! राज्य गठन से लेकर अब तक अधिकारी ठीक से नहीं निभा रहे अपनी जिम्मेदारी – विधायक

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular