Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsMann Ki Baat Program 102nd Episode : पीएम मोदी के मन की...

Mann Ki Baat Program 102nd Episode : पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में टीवी पर दिखेंगी रामपुर की मुस्लिम महिलाए, क्या होगा खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Mann Ki Baat Program 102nd Episode रामपुर : मन की बात कार्यक्रम (Mann Ki Baat Program 102nd Episode) के मद्देनजर रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना और अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है।

विधायक आकाश बने प्रभारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में इस बार मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन में नजर आएंगी।

इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। जिसका प्रभारी नगर विधायक आकाश सक्सेना और वसित अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को बनाया गया है।

रामपुर के लिए खास साबित होगा ‘102 वा’ मन की बात कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102 वे एपिसोड का रविवार को प्रसारण होगा। इस बार यह प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है।

क्योंकि, एक बार फिर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में रामपुर को स्थान दे सकते हैं। दरअसल, इस बार इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है।

जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं। इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में नगर विधायक आकाश सक्सेना जी को जिम्मेदारी दी गई है।

विधायक ने दी जानकारी

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। यह कार्यक्रम रविवार को पूर्वाहन ग्यारह बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

Also read – एसडीओ दफ्तर में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular