Sunday, June 30, 2024
Homeटॉप न्यूज़Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का 107वां...

Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का 107वां एपिसोड, मुंबई हमले में मारे गए लोगों की PM ने दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रविवार यानि आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। आज 26 नवंबर को मन की बात के 107वां एपिसोड हैं। इस दौरान पीएम मोदी किन बातों पर जोर देने वाले हैं इस पर जान लेते हैं। हर महीने के आखिरी रविवार को यह रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नाम से  प्रसारित किया जाता है। इसके माध्यम से PM मोदी भारतवासियों को संबोधित करते हैं। यह  सुबह 11 बजे प्रसारित  होने वाला है। यह कार्यक्रम दिव्यांगजन भी सुन सकें इसके लिए बीजेपी के एमपी मीडिया सेंटर में व्यवस्था की गई है। वहीं उनके साथ नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताए संविधान से जुड़े फैक्ट्स

पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा कि संविधान को तैयार  करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। श्री सच्चिदानंद जी संविधान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य थे। 60 देश के संविधान का अध्ययन संविधान तैयार हुआ। उन्होंने बताया कि संविधान को अंतिम रूप देने से पहले 2000 से बड़े पैमाने पर संशोधन किये गये थे। 106 बार संविधान संशोधन किया गया।

मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मन की बात के 107वां एपीसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। मुंबई आतंकी हमले में लोगों की सुरक्षा करते हुए जिन जाबांज जवानों ने जान की बाजी लगाई, उन्हें आज देश याद कर रहा है। मैं उन सभी जांबाजों को श्रद्धांजलि देता हूं।

पिछले एपिसोड में पीएम ने क्या कहा

मन की बात के 106वें एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने त्योहारों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देने की बात की है। इसके अलावा उन्होंने ने यह भी ऐलान किया था कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक  बड़ा राष्ट्रव्यापी मंच लॉन्च किया जाएगा। पीएम ने संबोधन के दौरान खादी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इस महीने चल रहे खादी महोत्सव ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गांधी जयंती पर खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। खादी महोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि एक बार फिर से बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

ALSO READ:

IND vs AUS Final: रोहित को आई माही की याद, आंखों में नमी-ज़ुबाँ पर धोनी 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फँसे सभी मजदूरों को PM मोदी का खास मैसेज

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular