Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMartyr Soldiers: आर्मी की ट्रक खाईं में गिरने से 16 जवान शहीद, शहीदों...

Martyr Soldiers: आर्मी की ट्रक खाईं में गिरने से 16 जवान शहीद, शहीदों में से 4 यूपी के थे शामिल

- Advertisement -

Martyr Soldiers

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । बीते शुक्रवार चीन से सटे सिक्किम के जेमा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार को आर्मी का एक ट्रक खाईं में गिर गया जिसमें 16 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए इन 16 जवानों में से 4 उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

उत्तर प्रदेश के 4 जवान 
दुर्घटना के बाद शहीद हुए जवानों के घर सूचना दी गई। इन जवानों में से 4 जवान उत्तर प्रदेश के भी थे। इनमें लखनऊ के रहने वाले हवलदार चरण सिंह, मुजफ्फरनगर के नायक लोकेश सहरावत, उन्नाव के नायक श्याम सिंह यादव और एटा के नायक भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। शहीद हुए 4 जवानों में से 3 जवानों के शव को लखनऊ कैंटोनमेंट लाया जाएगा वहीं 1 जवान लोकेश सहरावत के शव को मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा है।

शहीद लोकेश के घर में शोक 
मुजफ्फरनगर नगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी लोकेश सहरावत के घर शुक्रवार की देर शाम शहीद होने की खबर पहुंची। 28 वर्षीय जवान लोकेश 2013 में भर्ती हुए थे। उनके शहीद होने की खबर से पुरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: उत्तर प्रदेश में चलेंगी बर्फीली हवाएं, तापमान में भारी गिरावट

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular