Wednesday, July 3, 2024
HomeLatest NewsMathura: 50 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में ढेर, बुजुर्ग से दुष्कर्म...

Mathura: 50 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में ढेर, बुजुर्ग से दुष्कर्म और लूट का आरोपी था मनोज

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Mathura: मथुरा के यूपी में 50 हजार का इनामी पुलिस और के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर ‘ रेप और लूट का मामला ‘ चल रहा था। बीते दिनों उसे मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद वह अस्पताल से फरार हो गया था।

यह है पूरा मामला

मथुरा के शेरगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी और एसोजी की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनोज को मुठभेड़ में फंसा दिया। पुलिस ने बताया कि मनोज कल पुलिस हिरासत से भाग गया था। इसके बाद मथुरा पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। जानकारी के अनुसार, मामला शेरगांव थाना इलाके के सेही रोड पर घटित हुआ था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर बदमाश मनोज को गिराकर पकड़ लिया। मनोज लूट और रेप के आरोपों में कई समय से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, लू से मरने वालों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

30 मई की रात को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया था। 31 मई को जब उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, तब वह पुलिस हिरासत से भाग गया था। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो मुठभेड़ हो गई। मनोज पर एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप था। इस मामले में वह फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया ये …

SSC शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मनोज बहुत ही शातिर बदमाश था। वह लूट व बलात्कार के मामले में फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, कस्टडी से वह फरार हो गया था। मथुरा पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं, तभी मुठभेड़ के दौरान मनोज ढेर हो गया।

ये भी पढ़ें: HeatWave In UP: लू से होने वाली मृत्यु पर मिलेगा 4 लाख का Compensation, मृतक का पोस्टमार्टम कराना होगा जरूरी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular