Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura: सीएम योगी ने कृष्ण जन्मभूमि में पूजा की, फिर कान्हा वेशधारी...

Mathura: सीएम योगी ने कृष्ण जन्मभूमि में पूजा की, फिर कान्हा वेशधारी बच्चे को गोद में लेकर खेले; मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात

- Advertisement -

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी आम लोगों के बीच भी पहुंचे। तभी सीएम ने एक बच्चे को गोद में उठा लिया। बच्चा कान्हा के वेश में था। योगी उसके साथ खेलते नजर आए। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे सीएम योगी ने 822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा
सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। आज अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।

योगी ने 4 दिन बार दूसरी बार बदमाशों को चेतावनी दी। इससे पहले 9 दिसंबर को कानपुर में बदमाशों को चेतावनी दी थी। कहा था कि एक चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो पुलिस अगले पर ढेर कर देगी।

निकाय चुनाव में भी भगवा फहराएं
सीएम योगी ने कहा कि आज यहां लगभग 30 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाएं हैं, जो इस ब्रज भूमि कि विकास के साथ जुड़ने वाली हैं। स्वतंत्र भारत में ब्रज के जिस विकास की अभिलाषा थी उसको आगे बढ़ाने का समय आया है। योगी ने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। अबकी बार नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे आशीर्वाद देकर भगवा फहराएं।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा की स्थिति गुब्बारे में हवा जैसी

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular