Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura: सीमेंट की टाल के गेट से झूलता मिला युवक का शव,...

Mathura: सीमेंट की टाल के गेट से झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

- Advertisement -

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh) । मथुरा में गोवर्धन में बरसाना मार्ग पर शनिवार को सीमेंट की टाल पर युवक का शव मिला है। शव टाल में बने लोहे के गेट से झूल रहा था। हत्या की आशंका जताई जा रही है। गोवर्धन थाना प्रभारी नितिन कसाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परचून की दुकान पर करता था काम
मृतक की शिनाख्त गोवर्धन के नीमगांव निवासी धर्मेंद्र (20 साल) पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई है। वह परचून की दुकान पर नौकरी करता था। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव लटकते देख पुलिस को सूचित किया। जिस गेट से शव लटक रहा था, ठीक उसके सामने शराब की दुकान है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आसंका जताई है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

रात 3 बजे फोन हुआ बंद
प्रभारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा बताया गया कि उन्होंने धर्मेंद्र के नम्बर पर रात करीब तीन बजे तक फोन किया था। फोन पर लगातार घंटी जा रही थीं। उसके बाद में घंटी जाना बंद हो गया। पड़ताल चल रही है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular